भारत ने एशियाड के इतिहास में पहली बार बैडमिंटन में जीता स्वर्ण पदक
भारत ने शनिवार को एशियन गेम्स में बैडमिंटन में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने फाइनल में दक्षिण कोरियाई जोड़ी चोई सोल-ग्यू और किम वोन-हो को 21-18, 21-16 से हराकर पुरुष युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 19वें एशियन गेम्स में बैडमिंटन में यह भारत का तीसरा पदक है।