भारत ने कनाडा को दी उनके राजनयिकों की डिप्लोमैटिक इम्युनिटी छीनने की धमकी: रिपोर्ट
फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, भारत ने कनाडा से कहा है कि अगर उनके राजनयिकों ने 10 अक्टूबर तक भारत नहीं छोड़ा तो उनकी डिप्लोमैटिक इम्युनिटी (विशेषाधिकार) छीन ली जाएगी। भारत ने कनाडा से अपने 40 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया था।