भारत ने कनाडा से की 'मां काली' को सिगरेट पीते हुए दिखाते फिल्म के पोस्टर को हटाने की मांग

फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर में देवी का कॉस्ट्यूम पहनी एक महिला को सिगरेट पीते दिखाए जाने पर विवाद के बीच भारत ने बयान जारी किया है। भारतीय उच्चायोग ने कनाडा के अधिकारियों से आपत्तिजनक सामग्रियों को वापस लेने का आग्रह किया है। मणिमेकलाई ने यह पोस्टर शेयर किया था जिसकी स्क्रीनिंग टोरंटो में प्रस्तावित है।

Load More