भारत ने किसी एशियन गेम्स में सर्वाधिक पदक जीतने का अपना रिकॉर्ड तोड़ा
भारत के तीरंदाज़ ओजस प्रवीण देवताले और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने 19वें एशियन गेम्स में मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। भारत ने एशियन गेम्स के मौजूदा संस्करण में अब तक 71 पदक जीते हैं जो देश का सबसे सफल संस्करण बन गया है। पिछले संस्करण में देश ने 70 पदक जीते थे।