भारत ने कुरान जलाने के खिलाफ यूएन में लाए गए पाक के प्रस्ताव के समर्थन में किया मतदान
भारत ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में पाकिस्तान द्वारा लाए गए एक प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया जिसमें स्वीडन और अन्य यूरोपीय देशों में कुरान जलाने की निंदा की गई थी। चीन सहित कुल 28 सदस्य देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया जिसके बाद इसे स्वीकार कर लिया गया। अमेरिका ने इसके खिलाफ मतदान किया।