भारत ने घर पर जीती लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज़, रिकॉर्ड रखा बरकरार
भारत ने रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने 61 ओवर में 192 रन का लक्ष्य हासिल किया। इसके साथ ही भारत ने घर पर लगातार सर्वाधिक (17वीं) टेस्ट सीरीज़ जीतने के रिकॉर्ड को बरकरार रखा है।