भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराकर पूरी दुनिया को अपना सामर्थ्य दिखाया: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ग्रीस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराकर पूरी दुनिया को अपने सामर्थ्य का परिचय करवाया है। उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया में हर हिंदुस्तानी को बधाई संदेश मिल रहे हैं। जब सफलता इतनी बड़ी हो तो उत्साह भी लगातार बना रहता है।"