भारत ने चीन के अवैध कब्ज़े को स्वीकार नहीं किया: सीमा पर निर्माण कार्य को लेकर सरकार
सरकार ने कहा है कि भारत ने चीन के भारतीय क्षेत्र पर अवैध कब्ज़े और उसके अनुचित दावों को स्वीकार नहीं किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "चीन ने...सीमावर्ती इलाकों में पिछले कई वर्षों में निर्माण कार्य किए हैं।" एक अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने भारत से लगते विवादित क्षेत्र में एक गांव बसाया है।