भारत ने चौथे एशियन पैरा गेम्स के पहले दिन जीते 6 स्वर्ण समेत 17 पदक
हांगझोउ (चीन) में चौथे एशियन पैरा गेम्स के पहले दिन सोमवार को भारत ने 6 स्वर्ण समेत 17 पदक जीते। अंकुर धामा (मेन्स 5000 मीटर-टी11), निषाद कुमार (मेन्स हाई जंप-टी47), शैलेश कुमार (मेन्स हाई जंप-टी63), प्रवीण कुमार (मेन्स हाई जंप-टी64), प्रणव सूरमा (मेन्स क्लब थ्रो-एफ51) और अवनी लेखरा (आर2- विमेन्स 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1) ने स्वर्ण पदक जीते।