भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी टीम का किया एलान
भारत ने मंगलवार को टी20 विश्व कप-2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। रोहित शर्मा लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगे जबकि हार्दिक पंड्या उप-कप्तान होंगे। टीम में बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत व संजू सैमसन जबकि शिवम दुबे और युजवेंद्र चहल शामिल हैं। विराट कोहली अपना छठा टी20 विश्व कप खेलेंगे।