भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज़ से दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत
भारत ने राजकोट में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रनों से हराकर सीरीज़ में 2-1 से बढ़त बना ली है। टेस्ट इतिहास में रनों के लिहाज़ से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत को टेस्ट में रनों के लिहाज़ से पिछली सबसे बड़ी जीत 2021 में मिली थी जब उसने न्यूज़ीलैंड को 372 रनों से हराया था।