भारत ने गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। केंद्र ने कहा कि गेहूं की कीमतों में अचानक तेज़ी आई है जिससे 'भारत, पड़ोसी देशों और खाद्य संकट से प्रभावित अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा खतरे में है'। बकौल सरकार, पहले ही जारी हो चुके लेटर ऑफ क्रेडिट के लिए गेहूं के निर्यात की अनुमति है।