भारत ने ताज़ा वनडे टीम रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़ा

भारत ने आईसीसी की ताज़ा वनडे टीम रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़ दिया है। भारत 116 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि पाकिस्तान 115 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गया है और उसके बाद इंग्लैंड (103) व न्यूज़ीलैंड (102) का स्थान है। वहीं, 118 रेटिंग अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है।

Load More