भारत ने तुर्किये के कथित हवाई हमले में 8 इराकी नागरिकों की मौत के बाद जारी किया बयान
भारत ने 20 जुलाई को तुर्किये द्वारा कथित हवाई हमले में उत्तरी इराक में 2 बच्चों सहित 8 नागरिकों की हत्या की 'कड़ी निंदा' की है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में भारत ने कहा कि हत्या स्पष्ट रूप से 'इराक की संप्रभुता और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून की घोर अवहेलना' है। हालांकि, तुर्किये ने हमले से इनकार किया है।