भारत ने तोड़ा सर्वाधिक टी20I मैच जीतने का रिकॉर्ड, घर पर जीती लगातार 5वीं टी20I सीरीज़
भारत ने शुक्रवार को चौथे टी20I में ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराकर 5 मैचों की सीरीज़ में 3-1 की बढ़त बना ली। टी20I क्रिकेट में भारत की यह 136वीं जीत है और उसने टी20I इतिहास में सर्वाधिक मैच जीतने का पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही यह घर पर भारत की लगातार 5वीं टी20I सीरीज़ जीत है।