भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20I के लिए अपने प्लेइंग इलेवन का किया एलान
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंदौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20I मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए हैं। विराट कोहली, के.एल. राहुल व अर्शदीप सिंह की जगह श्रेयस अय्यर, उमेश यादव व मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।