भारत ने दक्षिण अफ्रीका में वनडे में उसके खिलाफ शेष गेंदों के लिहाज़ से दर्ज की सबसे बड़ी जीत

भारत ने जोहानसबर्ग में पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 200 गेंद रहते 8-विकेट से हरा दिया जो दक्षिण अफ्रीका में उसके खिलाफ शेष गेंदों के लिहाज़ से सबसे बड़ी वनडे जीत है। दक्षिण अफ्रीका को 116-रन पर ऑल-आउट कर भारत ने 16.4-ओवर में लक्ष्य हासिल किया। भारत ने 3 मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त ले ली है।

Load More