भारत ने दर्ज की पुरुष हॉकी विश्व कप इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत

भारत ने गुरुवार को 9वें-16वें स्थान के लिए हुए क्लासिफिकेशन मैच में जापान को 8-0 से हराकर पुरुष हॉकी विश्व कप इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल किए। पुरुष हॉकी विश्व कप में भारत की पिछली सबसे बड़ी जीत 1975 में आई थी जब उसने घाना को 7-0 से हराया था।

Load More