भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टी20I मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का किया एलान
भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने रांची में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टी20I में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। भारतीय प्लेइंग इलेवन में शिवम मावी, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह पेसर हैं जबकि कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर स्पिनर हैं। इशान किशन व शुबमन गिल ओपन करेंगे जबकि सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी व दीपक हुड्डा अन्य बल्लेबाज़ हैं।