भारत ने पहली पारी में बनाए 314 रन, दूसरे दिन के बाद भारत से 80 रन पीछे है बांग्लादेश
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 7/0 का स्कोर बनाया और वह भारत से 80-रन पीछे है। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 314-रन बनाए और भारत के लिए ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 93-रन बनाए जबकि श्रेयस अय्यर ने भी 87-रन की पारी खेली।