भारत ने पहली बार बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप की महिला स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

भारत ने पहली बार बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप की महिला स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत ने मलेशिया में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में थाईलैंड को हराया। भारत व थाईलैंड द्वारा 2-2 सेट जीते जाने के बाद 17-वर्षीय अनमोल खरब ने निर्णायक सेट में 21-14 व 21-9 के स्कोर के साथ जीत दर्ज की।

Load More