भारत ने पाक के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच के प्लेइंग इलेवन का किया एलान
पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ ने महिला टी20 विश्व कप-2023 के अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत-पाकिस्तान के बीच यह 7वां मैच है। स्मृति मांधना चोटिल होने के कारण भारतीय प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं। शेफाली वर्मा व यास्तिका भाटिया पारी की शुरुआत करेंगी।