भारत ने पाक को हराया, महिला टी20 विश्व कप में दर्ज किया अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज़
भारत ने रविवार को महिला टी20 विश्व कप-2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 19-ओवर में 150-रन का लक्ष्य हासिल किया। महिला टी20 विश्व कप इतिहास में भारत का यह सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है। महिला टी20 विश्व कप में भारत का पिछला सबसे बड़ा सफल रन चेज़ 2018 में आया था जब उसने पाकिस्तान के खिलाफ 134-रन चेज़ किए थे।