भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध कभी नहीं तोड़े, पाक ने तोड़े: भारतीय राजनयिक
पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त सुरेश कुमार ने लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री में कहा कि भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंधों को आगे बढ़ने से कभी नहीं रोका हालांकि पाकिस्तान ने ऐसा किया है। उन्होंने कहा, "भारत हमेशा से पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध चाहता है क्योंकि हम अपने भूगोल को नहीं बदल सकते हैं।"