भारत ने पाकिस्तान के 'हत्या' वाले आरोप का दिया जवाब, कहा- 'जो बोया है वो काटना पड़ेगा'
पाकिस्तान के आरोप 'भारतीय एजेंट्स ने हमारी ज़मीन पर 2 पाकिस्तानी आतंकवादियों की हत्या कर दी' पर भारत ने जवाब दिया है। भारत ने कहा, "यह झूठ फैलाने और भारत विरोधी दुष्प्रचार का पाकिस्तान का नवीनतम प्रयास है। पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद, संगठित अपराध और अवैध अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों का केंद्र रहा है...पाकिस्तान जो बोया है, उसे वो काटना पड़ेगा।"