भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी से किया बाहर

भारत ने बुधवार को चेन्नई में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी-2023 के अपने अंतिम लीग स्टेज मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया। इसके साथ भारत 5 मैचों में 13 अंक के साथ लीग स्टेज में शीर्ष पर पहुंच गया। वहीं, पाकिस्तान गोल के अंतर के आधार पर टूर्नामेंट से बाहर हुआ। 11 अगस्त को भारत-जापान का सेमीफाइनल मैच होगा।

Load More