भारत ने पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार जीती एसएएफएफ चैंपियनशिप
भारत ने मंगलवार को साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (एसएएफएफ) चैंपियनशिप-2023 के फाइनल में कुवैत को हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब अपने नाम किया। शबीब अल खलदी ने 14वें मिनट में गोल कर कुवैत को बढ़त दिलाई और भारत के लालियानजुआला छांगटे ने 38वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबर किया। पेनल्टी शूटआउट में भारत ने 5-4 से जीत हासिल की।