भारत ने फिलिस्तीन को यूएन की सदस्यता देने के पक्ष में किया मतदान
भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में फिलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र के पूर्ण सदस्य के तौर पर शामिल किए जाने के प्रस्ताव के मसौदे के पक्ष में मतदान किया। प्रस्ताव के पक्ष में 143 वोट जबकि विपक्ष में 9 वोट पड़े जबकि 25 देश अनुपस्थित रहे। मतदान के बाद यूएनजीए हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।