भारत ने फ्रांस के साथ संयुक्त बयान में किया यूक्रेन में 'तत्काल युद्ध समाप्ति' का आह्वान
भारत और फ्रांस ने एक संयुक्त बयान में यूक्रेन में 'तत्काल युद्ध समाप्ति' का आह्वान किया है। बयान में कहा गया, "दोनों देश स्पष्ट रूप से इस बात की निंदा करते हैं कि यूक्रेन में आम नागरिक मारे गए हैं। अपील करते हैं कि युद्ध को तत्काल रोका जाए ताकि लोगों को पहुंच रही तकलीफों का फौरन अंत हो सके।"