भारत ने बनाया वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टोटल
भारत ने इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 399/5 का स्कोर बनाया जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका सबसे बड़ा टोटल है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पिछला सबसे बड़ा वनडे टोटल 383/6 था जो नवंबर 2013 में बना था। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 105(90) और शुबमन गिल ने 104(97) रन बनाए।