भारत ने बनाया वनडे में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का नया विश्व रिकॉर्ड
भारत ने वनडे क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। भारत के रोहित शर्मा और शुबमन गिल ने मंगलवार को तीसरे वनडे में 212 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की और उन्होंने इस मामले में भारत के ही गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग के 201* रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।