भारत ने बांग्लादेश को 51 रन पर किया ऑल-आउट, एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा
भारत ने रविवार को हांगझोउ (चीन) में 19वें एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने बांग्लादेश को 51 रन पर ऑल-आउट कर दिया जो भारत के खिलाफ महिला टी20I में उसका सबसे कम स्कोर है। सोमवार को फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान या श्रीलंका से होगा।