भारत ने बाढ़ प्रभावित केन्या को भेजीं 40 टन दवाएं व अन्य राहत सामग्री की दूसरी खेप
भारत ने केन्या में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मंगलवार को 40 टन दवाओं और अन्य आपूर्ति समेत राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'X' पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, "बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए चिकित्सा आपूर्ति और अन्य उपकरणों से युक्त एचएडीआर सामग्री की दूसरी खेप केन्या रवाना हो गई है।"