भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने को लेकर की उत्तर कोरिया की निंदा
भारत ने उत्तर कोरिया द्वारा लॉन्च की गई इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में उसकी निंदा की है। यूएन में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा, "परमाणु व मिसाइल टेक्नोलॉजीज़ का प्रसार चिंता का विषय है क्योंकि उसका भारत समेत क्षेत्र की शांति और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।"