भारत ने महिला एशिया कप में मलेशिया को 30 रन से हराया, लगातार दूसरी जीत की दर्ज
महिला एशिया कप में भारत ने सोमवार को मलेशिया को 30 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 181/4 रन बनाए जिसके जवाब में मलेशिया ने 5.2 ओवर में 16/2 रन बनाए थे और बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका। भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच जीता।