भारत ने महिला एशिया कप में यूएई को 104 रनों से हराया, लगातार तीसरी जीत की दर्ज
महिला एशिया कप-2022 में भारत ने मंगलवार को यूएई को 104-रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 178/5 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए यूएई की टीम पूरे 20-ओवर खेलकर 74/4 का स्कोर ही बना पाई। भारत के लिए जेमिमा रॉड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक लगाए।