भारत ने महिला विश्व कप इतिहास में अपना अब तक का सर्वाधिक टोटल दर्ज किया
भारत ने शनिवार को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 317/8 रन बनाकर महिला विश्व कप इतिहास में अपना सर्वाधिक टोटल दर्ज किया। महिला विश्व कप में भारत का पिछला सर्वाधिक टोटल 284/6 था जो 2013 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मुंबई में आया था। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने आज सर्वाधिक 123 (119) रन जबकि हरमनप्रीत कौर ने 109 (107) रन बनाए।