भारत ने मालदीव के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, बताया- 'व्यापक मुद्दों पर चर्चा की'

राजनयिक तनाव के दौरान भारत और मालदीव के बीच माले में रविवार को पहली बार उच्चस्तरीय बैठक की गई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया, "बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित व्यापक मुद्दों पर चर्चा की। इस बात पर भी सहमति बनी कि दोनों पक्षों के बीच अगली उच्चस्तरीय बैठक भारत में होगी।"

Load More