मालदीव की सरकार ने कहा है कि भारत ने मालदीव से अपने सभी सैनिकों को वापस बुला लिया है। इससे पहले मालदीव सरकार ने घोषणा की थी कि 51 सैनिकों को भारत वापस भेजा गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "भारतीय सैनिकों का पहला और दूसरा जत्था मालदीव से भारत लौट आया है।"