भारत ने मॉरीशस को 14,000 मीट्रिक टन गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की दी मंज़ूरी
केंद्र सरकार ने मॉरीशस को गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की मंज़ूरी दे दी है। मॉरीशस को 14,000 मीट्रिक टन गैर-बासमती सफेद चावल भेजा जाएगा। दरअसल, सरकार ने घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए 20 जुलाई 2023 से गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन कुछ देशों को उनके अनुरोध पर सरकार निर्यात की अनुमति देती है।