भारत ने यूके पीएम के इस्तीफे पर दी प्रतिक्रिया; कहा- पीएम मोदी व जॉनसन के बीच अच्छी दोस्ती रही
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बोरिस जॉनसन के बीच बहुत अच्छी दोस्ती रही है।" उन्होंने आगे कहा, "ये उनके (ब्रिटेन) आंतरिक मामले हैं। हम घटनाक्रमों पर नज़र बनाए हुए हैं। यूके के साथ हमारी साझेदारी बहुआयामी है, उम्मीद है यह जारी रहेगी।"