भारत ने यूक्रेन के इलाकों पर रूस के 'अवैध' कब्ज़े संबंधी प्रस्ताव पर मतदान में नहीं लिया भाग
भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस मसौदा प्रस्ताव पर मतदान में भाग नहीं लिया जिसमें यूक्रेन के डोनेत्स्क, लोगांस्क, खेरसॉन और ज़ापरोशिया क्षेत्रों पर रूस के कब्ज़े और उसके 'अवैध तथाकथित जनमत संग्रह' की निंदा की गई है। कुल 143-सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया जबकि 5 ने इसके खिलाफ मतदान किया। 35-सदस्य मतदान से दूर रहे।