भारत ने यूक्रेन संकट पर जांच आयोग के गठन को लेकर यूएनएचआरसी की वोटिंग में नहीं लिया हिस्सा
भारत ने यूक्रेन संकट पर स्वतंत्र जांच आयोग के गठन को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया है। 32 देशों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया जिसके बाद यूएनएचआरसी ने स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय जांच आयोग स्थापित करने का फैसला किया है। वहीं, रूस समेत 2 देशों ने इसके विरोध में मतदान किया है।