भारत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में मेन्स बैडमिंटन टीम इवेंट में पहली बार जीता रजत पदक
भारत ने एशियन गेम्स में मेन्स बैडमिंटन टीम इवेंट में पहली बार रजत जीतकर इतिहास रच दिया है। एक समय 2-0 से पीछे चल रहे चीन ने स्वर्ण पदक मैच में भारत को 3-2 से हरा दिया। एशियन गेम्स में बैडमिंटन में भारत का यह 11वां पदक है। एशियन गेम्स 2022 में भारत ने अब तक 13 स्वर्ण जीते हैं।