भारत ने रचा इतिहास, पहली बार किसी एशियन गेम्स में जीते 100 पदक
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर 19वें एशियाड में भारत का 25वां स्वर्ण पदक जीत लिया है। एशियाड इतिहास में महिला कबड्डी में यह भारत का तीसरा स्वर्ण है। इसी के साथ भारत ने 19वें एशियाड में 100 पदक जीत लिए हैं और भारत ने एशियन गेम्स के किसी संस्करण में पहली बार 100 पदक जीते हैं।