भारत ने रचा इतिहास, पहली बार बैडमिंटन एशियाई टीम चैंपियनशिप के महिला वर्ग के फाइनल में पहुंचा
भारत ने शनिवार को पहली बार बैडमिंटन एशियाई टीम चैंपियनशिप के महिला स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया। मलेशिया में प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारत ने जापान को 3-2 से हराया। मैच 2-2 से बराबर होने के बाद 17 साल की अनमोल खरब ने दुनिया की 29वें नंबर की खिलाड़ी नत्सुकी निदाइरा को हराकर भारत को जीत दिलाई।