भारत ने रायपुर में पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का किया एलान
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को रायपुर (छत्तीसगढ़) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनैशनल स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। गौरतलब है, यह रायपुर में आयोजित होने वाला पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच है। वहीं, भारत और न्यूज़ीलैंड ने अपने-अपने पिछले प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है।