भारत ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर शेख सजाद को यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया
भारत सरकार ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर शेख सजाद को गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, सजाद युवाओं को कट्टरपंथी और लश्कर-ए-तैयबा का समर्थक बनाने के साथ उन्हें भर्ती करने में शामिल रहा है। वहीं, वह हथियार, गोला-बारूद की बरामदगी से जुड़े एक मामले में भी फरार है।