भारत ने वनडे इतिहास में वेस्टइंडीज़ में अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का बनाया रिकॉर्ड
भारत ने मंगलवार को वेस्टइंडीज़ में वनडे में अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया। तीसरे वनडे में शुबमन गिल और इशान किशन ने पहले विकेट के लिए 143-रन की साझेदारी कर यह रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे ने 2017 में पोर्ट ऑफ स्पेन में पहले विकेट के लिए 132-रन की साझेदारी कर बनाया था।