भारत ने वनडे में दक्षिण अफ्रीका को थमाई उसकी सबसे बड़ी हार, विश्व कप में लगातार 8वां मैच जीता
भारत ने रविवार को ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हराकर वनडे विश्व कप-2023 में लगातार 8वां मैच जीता। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज़ से दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार है। भारत ने 326/5 का स्कोर बनाया था और उसने दक्षिण अफ्रीका को 27.1 ओवर में 83 रन पर ऑल-आउट कर दिया।